{"_id":"68bc22a2a95b847bae0eb1a0","slug":"ghumarvi-bus-stand-turned-into-a-garbage-dump-passengers-found-it-difficult-to-sit-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-143813-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं बस स्टैंड कूड़े के ढेर में तब्दील, यात्रियों को बैठना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं बस स्टैंड कूड़े के ढेर में तब्दील, यात्रियों को बैठना हुआ मुश्किल
Sat, 06 Sep 2025 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
बस अड्डा घुमारवीं पर लगे कूड़े के ढेर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाबों और फास्ट फूड दुकानों ने बना डाली डंपिंग साइट, संक्रमण का मंडरा रहा खतरा
शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से दुकानदारों के हौसले बुलंद, नगर परिषद ने दी सख्त चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं बस स्टैंड इन दिनों गंदगी और कूड़े का अड्डा बन चुका है। बस स्टैंड के बाहर स्थित ढाबों और फास्ट फूड दुकानों ने इसे गीले व सूखे कचरे की स्थायी डंपिंग साइट बना दिया है। हालात यह हैं कि यात्रियों के लिए बस स्टैंड पर खड़ा होना भी मुश्किल हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ढाबों से बची हुई सब्जियां, रोटियां और अन्य गीला कचरा खुले में फेंका जा रहा है, जिससे दुर्गंध उठने के साथ संक्रमण का खतरा भी बढ़ रहा है। वहीं दुकानदारों का आरोप है कि ढाबा संचालक जानबूझकर बस स्टैंड में गंदगी फैला रहे हैं, जबकि जिस स्थान पर कूड़ा फेंका जा रहा है वहां नगर परिषद का कूड़ा न फेेंके का बोर्ड भी लगा हुआ है। यात्रियों ने बताया कि दुर्गंध और गंदगी की वजह से यहां खड़ा होना तो दूर, गुजरना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय दुकानदार भी इस स्थिति से परेशान हैं। इससे साफ है कि खाद्य सामग्री तैयार करने वाले स्थानों पर भी स्वच्छता मानकों की अनदेखी हो रही है, जो आमजन के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। नगर परिषद की ओर से कई बार ढाबा और फास्ट फूड संचालकों को गंदगी न फैलाने की हिदायत दी जा चुकी है, लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ।
स्थानीय लोगों और यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि ढाबों और फास्ट फूड दुकानों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए और बस स्टैंड में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते हालात पर काबू न पाया गया तो यह न केवल बस स्टैंड की छवि धूमिल करेगा बल्कि स्वास्थ्य संबंधी गंभीर संकट भी खड़ा कर सकता है।
विज्ञापन
कोट
खुले में फेंकी जा रही किसी भी प्रकार की गंदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पहले भी सभी को हिदायत दी गई थी कि खुले में गीला या सूखा कचरा न फेंकें, बावजूद इसके कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। नगर परिषद जल्द ही इनके ऊपर नियमानुसार कार्रवाई करेगा। - रीता सहगल, अध्यक्ष नगर परिषद घुमारवीं