फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Get up, wake up, don't stop until your goal is achieved

Bilaspur News: उठो जागो, तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो

Fri, 12 Jan 2024 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Get up, wake up, don't stop until your goal is achieved
- भाजपा युवा मोर्चा की सदर इकाई ने मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय युवा दिवस के तहत भाजपा युवा मोर्चा की सदर मंडल इकाई ने शुक्रवार को शहर में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के सदर मंडल अध्यक्ष अक्षय ठाकुर ने की।


कार्यक्रम में भाजपा सदर मंडल उपाध्यक्ष रजनीश ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता रजनीश ठाकुर ने कहा कि आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद आज भी करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। कम उम्र से ही अध्यात्म के प्रति गहरी रुचि रखने वाले स्वामी विवेकानंद ने भारतीय योग वेदांत की शिक्षा और दर्शन को विदेशों में भी ख्याति दिलाई। वह अपने तर्कशील विचारों से दूसरों का नजरिया बदलने की क्षमता रखते थे। साल 1893 में शिकागो में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में भी अपने ओजस्वी विचारों से उन्होंने भारत को विश्व पटल पर विशेष पहचान दिलाई थी। प्रदेश सचिव रोहित ठाकुर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार हर धर्म, जाति और वर्ग के लोगों को प्रेरित करने वाले हैं। उनका कहना था कि उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। उनका यह विचार करोड़ों युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह पैदा करके उन्हें मंजिल की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। यह भी उन्हीं का विचार है कि ईश्वर पर भरोसा करने के लिए खुद पर भरोसा होना जरूरी है और जितना बड़ा संघर्ष होगा, उतनी ही शानदार जीत होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलकर देश और समाज के विकास में अपना योगदान दें। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव रोहित ठाकुर और जिला उपाध्यक्ष रिंकू चौधरी, सौरव गौतम, विनय चौहान, राजेंद्र, कुलदीप, अनवेष ठाकुर, सुधांशु शर्मा, अनिल कौशल और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed