फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   germany piligrim taka darshan in nauna devi temple.

श्री नयना देवी मंदिर में विदेशी श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Tue, 01 Nov 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। Updated Tue, 01 Nov 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
germany piligrim taka darshan in nauna devi temple.
श्री नयना देवी में पहुंचे जर्मनी के श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में मंगलवार को जर्मनी से विदेशी श्रद्धालुओं का प्रतिनिधिमंडल दर्शनों के लिए पहुंचा। विदेशी श्रद्धालुओं ने यहां पहुंचकर मां के दर शीश नवाया। यहां माथा टेकने के बाद विदेशी श्रद्धालुओं ने मंदिर के आसपास गोबिंद सागर झील, हरी-भरी पहाड़ियों और रोप-वे का भी रोमांच उठाया।

विज्ञापन


मंदिर अधिकारी मदन सिंह चंदेल विदेशी श्रद्धालुओं का स्वागत करके उन्हें माता की चुनरी भेंट की। इसे पहनकर विदेशी श्रद्धालु गदगद नजर आए। विदेशी श्रद्धालुओं ने बताया कि मां नयना देवी का तीर्थ स्थल बहुत अद्भुत और रमणीय है।
विज्ञापन


यहां आकर उन्हें काफी शांति महसूस हुई। प्रकृति की एक अपार छठा उन्हें यहां देखने को मिली। उन्होंने कहा कि वह दोबारा मां के दरबार में शीश नवाने के लिए आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पुजारी विशाल शर्मा, विक्की शर्मा और रिंकू शर्मा भी उपस्थित रहे। इसके साथ ही मंगलवार को प्रदेश सहित अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं ने भी बड़ी संख्या में मां के दरबार शीश नवाकर अपने और परिवार की सुख समृद्धि की प्रार्थना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed