फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Geologists will evaluate the houses damaged in Nog village due to tunnel construction

Bilaspur News: टनल निर्माण से नोग गांव में क्षतिग्रस्त हुए घरों का मूल्यांकन करेंगे भूवैज्ञानिक

Thu, 15 May 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 15 May 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Geologists will evaluate the houses damaged in Nog village due to tunnel construction
बिलासपुर के नोग गांव के ग्रामीणों के साथ बैठक करते एसडीएम डॉ. राजदीप सिंह। डीपीआरओ
एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

जांच समिति को भी निरीक्षण करने का कहा, जल्द लगेगा हैंडपंप
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भानुपली-बिलासपुर-बैरी रेल लाइन पर बामटा में बन रही टनल से नोग गांव में क्षतिग्रस्त हुए घरों का भूवैज्ञानिक मूल्यांकन करेंगे। यह निर्देश एसडीएम सदर डॉ. राजदीप सिंह ने विभागीय अधिकारियों को दिए। एसडीएम ने जांच समिति को भी प्रभावित मकानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा गांव के लोगों को आश्वासन दिया कि जल संकट से बचने के लिए जल्द हैंडपंप लगाया जाएगा।


नोग गांव के ग्रामीण वीरवार को उपायुक्त राहुल कुमार के पास अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। इसके बाद उपायुक्त के निर्देश पर एसडीएम सदर डॉ. राजदीप सिंह ने उपमंडल कार्यालय में गांव नोग के प्रभावित ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि बामटा में बन रही रेल लाइन की टनल के कारण गांव के कई मकानों में दरारें आ गई हैं। इसके अलावा गांव की पारंपरिक बावड़ी सूख चुकी है, जिससे जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। एसडीएम ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सहायक भूवैज्ञानिक को गांव नोग में भेजने और मकानों की स्थिति का भूवैज्ञानिक मूल्यांकन करवाने के निर्देश दिए। साथ ही जांच समिति को शीघ्र मौके पर जाकर प्रभावित मकानों का निरीक्षण कार्य शुरू करने को कहा गया। समिति की ओर से निरीक्षण के समय ग्रामीणों को जांच प्रक्रिया की जानकारी भी दी जाएगी। जल संकट के समाधान के लिए एसडीएम ने संबंधित कंपनी को निर्देश दिए कि सूखी हुई बावड़ी के स्थान या समीपवर्ती क्षेत्र में जल स्रोत की जांच कर जल्द से जल्द हैंडपंप लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि लोगों को पीने के पानी की परेशानी न हो। बैठक में गांव नोग के लोगों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे क्षेत्र में चल रहे टनल निर्माण कार्य में पूर्ण सहयोग देंगे। एसडीएम सदर ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed