फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Gender champions Sanjana and Dheeraj taught the lesson of gender equality.

Bilaspur News: जेंडर चैंपियन संजना और धीरज ने पढ़ाया लैंगिक समानता का पाठ

Mon, 24 Feb 2025 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 24 Feb 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Gender champions Sanjana and Dheeraj taught the lesson of gender equality.
- घुमारवीं महाविद्यालय में हुआ तीन दिवसीय पियर ग्रुप जागरुकता कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय घुमारवीं में जेंडर चैंपियन क्लब और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय पियर ग्रुप जागरुकता कार्यक्रम हुआ, जिसका समापन हुआ, जिसमें प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की ।

डॉ. राकेश राणा ने कहा कि लैंगिक समानता की शिक्षा परिवार में बचपन में ही दी जानी चाहिए। लड़कियों का आत्मनिर्भर होना अति आवश्यक है, तभी वे अपने जीवन के निर्णय स्वतंत्र होकर ले सकती हैं। वर्तमान में साइबर अपराधों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। ज्यादातर अपराध महिलाओं और किशोरियों के प्रति हो रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया और इंटरनेट का उपयोग जागरूक और सचेत होकर करने का भी आग्रह किया। कार्यक्रम में 2024-25 के जेंडर चैंपियन धीरज और सपना ने पिछले तीन दिन से महाविद्यालय परिसर में चलाए गए जागरुकता कार्यक्रम के अंतर्गत की गई गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में 20 फरवरी से 22 फरवरी तक विद्यार्थियों को लैंगिक समानता के लिए जागरूक किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को लैंगिक समानता की जानकारी दी गई, लैंगिक मुद्दों पर उनके विचार जाने गए और महिला हेल्पलाइन सहित अन्य आपातकालीन नंबरों की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर जेंडर चैंपियन क्लब की सदस्य पायल ने महिलाओं के प्रति बढ़ रहे साइबर अपराध पर भाषण दिया। साक्षी ने लैंगिक समानता पर कविता प्रस्तुत की और मीनाक्षी ने पहाड़ी नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जेंडर चैंपियन क्लब की नोडल अधिकारी डॉ. रीता ने तीन दिन के जागरुकता कार्यक्रम के दौरान सहयोग के लिए डॉ. सुरेश शर्मा, प्रो. पूजा, प्रो. कविता, प्रो. राजीव, गौरव संख्यान, नेहा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed