फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Gave people information about traffic rules

Bilaspur News: लोगों को यातायात नियमों की दी जानकारी

Wed, 22 Jan 2025 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Gave people information about traffic rules
झंडूता में 125 लोगों और चालकों की आंखें जांचीं
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा से संबंधित पोस्टर, जागरूकता सामग्री बांटी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर झंडूता में प्रशासन और विभागों की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना, दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक उपायों को समझाना रहा। आरटीओ राजेश कौशल ने इन कार्यक्रमों की अगुवाई की।
राजेश कौशल ने बताया कि बीएमओ झंडूता की टीम ने ग्राम झंडूता में एक विशेष आंख जांच शिविर आयोजित किया, जिसमें 125 लोगों और वाहन चालकों की आंखों की जांच की गई। इस दौरान सड़क सुरक्षा से संबंधित पोस्टर और जागरूकता सामग्री भी वितरित की गई।
विज्ञापन

राजस्व विभाग के अधिकारियों ने भूमि/जमीन दस्तावेजों की केवाईसी प्रक्रिया के लिए पहुंचे ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और उन्हें सुरक्षित यात्रा के लिए प्रेरित किया। एसडीएम झंडूता ने स्थानीय व्यापार मंडल, बस और टैक्सी ऑपरेटरों के साथ बैठक कर सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में यातायात नियमों के महत्व और सुरक्षित परिवहन के उपायों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के तहत सरकारी हाई स्कूल बलघाड़, सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भड़ोलीकलां, पेट्रोल पंप बाघछाल और फोरलेन पर भी सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इन अभियानों में आरटीओ, एमवीआई और बिलासपुर के अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed