फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Gave makeup training to women in master class

Bilaspur News: मास्टर क्लास में महिलाओं को दिया मेकअप का प्रशिक्षण

Tue, 12 Dec 2023 05:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 05:41 PM IST
विज्ञापन
Gave makeup training to women in master class
- बल्हचुरानी और कुठेड़ा में दो दिवसीय शिविर का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल सदर की बल्हचुरानी और कुठेड़ा पंचायतों में दो दिवसीय मेकअप मास्टर क्लास का आयोजन किया गया। इन प्रशिक्षण शिविर में मल्यावर, ननावां, कुहमझवाड़, बुलस्वाई और पटेर पंचायतों की महिलाओं ने भी भाग लिया।

इन मेकअप मास्टरक्लास में दिल्ली से आई मेकअप आर्टिस्ट प्रेरणा तंवर और प्रिया चोपड़ा ने प्रशिक्षण दिया। उन्होंने महिलाओं को एक्सपर्ट आर्टिस्ट की तरह मेकअप करना, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मार्केटिंग और प्रमोशन सिखाया गया। साथ ही जलवायु के अनुसार त्वचा की सही देखभाल के बारे में भी बताया। इस दौरान ब्यूटी प्रोडक्ट और किट प्रत्येक महिला को निशुल्क दिए गए, ताकि प्रशिक्षण के तुरंत बाद वह अभ्यास शुरू कर सकें। मंगलवार को शिविर के समापन पर ग्राम पंचायत कुठेड़ा के प्रधान ज्योति प्रकाश धीमान, ग्राम पंचायत बल्हचुरानी के उपप्रधान राकेश कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष विमला देवी मौजूद रहीं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की ओर से महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed