फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Gave information to people about road safety rules

Bilaspur News: लोगों को दी सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी

Thu, 21 Dec 2023 06:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 06:11 PM IST
विज्ञापन
Gave information to people about road safety rules
- जुखाला कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में सड़क सुरक्षा क्लब, एनएसएस, रेड रिबन क्लब, इको क्लब, रोवर रेंजर की ओर से सड़क सुरक्षा नियमों पर एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह ने की।


रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, शराब पीकर गाड़ी न चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, सीट बेल्ट का उपयोग करने के लिए जागरूक किया। यह जागरूकता रैली महाविद्यालय परिसर से गसौड़ बाजार से होते हुए पंचायत माकड़ी मारकंड के कार्यालय तक निकाली गई। प्राचार्य ने बताया कि हम यातायात नियमों की सही जानकारी रखकर ही सड़क दुर्घटना को कम कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि हमें और खासकर युवाओं को सड़क पर बाइक और अन्य वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना चाहिए। प्राचार्य ने इस संदेश को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाने की अपील की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के पंचायत समिति सदस्य विनोद कश्यप, उप प्रधान देवराज शर्मा, पंचायत के अन्य जनप्रतिनिधि, पूनम कुमारी, राजेंद्र सिंह के साथ समस्त शिक्षक वर्ग भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed