{"_id":"65cdff8a892f56460f0d6766","slug":"gave-information-about-sathi-portal-to-students-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-113136-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विद्यार्थियों को दी साथी पोर्टल की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विद्यार्थियों को दी साथी पोर्टल की जानकारी
विज्ञापन
- केवी घुमारवीं के छात्रों ने आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों से की बातचीत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं के विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्रालय के संयोजन से आईआईटी कानपुर के साथी पोर्टल की एक टीम के साथ लाइव बातचीत की। इस लाइव सेशन की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रिंकू कुमारी और समन्वयन गणित अध्यापक कुलवंत सिंह ने की।
विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताया कि जेईई, नीट समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निजी कोचिंग संस्थान अत्यधिक फीस लेते हैं। ऐसे में सरकार ने निशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पिछले वर्ष साथी पोर्टल शुरू किया है। परीक्षाओं की मुफ्त ऑनलाइन तैयारी के लिए कोई भी छात्र पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पोर्टल पर पंजीकरण करने की जानकारी भी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि साथी पोर्टल पर 800 से अधिक वीडियो अपलोड किए गए हैं। इन वीडियो को देशभर के टॉप संस्थानों के शिक्षकों ने तैयार किया है। इसमें गणित, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान के वीडियो ही अपलोड किए गए हैं। छात्र इंटर बोर्ड के साथ इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी इस पोर्टल के माध्यम से आसानी से कर रहे हैं। इस पोर्टल की खासियत यह है कि इसमें 12 भाषाओं में पढ़ाई की जा सकती है। लाइव सेशन में आईआईटी के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दिए। विद्यार्थियों को साथी पोर्टल से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए प्रधानाचार्य ने आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नवमी, दसवीं के विद्यार्थी और अन्य उपस्थित रहे।