{"_id":"6140ec278ebc3e69ac7bf9ca","slug":"fraud-in-the-name-of-police-recruitment-bilaspur-news-sml383864696","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर की 35 हजार की ठगी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर की 35 हजार की ठगी, केस दर्ज
विज्ञापन
बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा थाना के तहत खारसी चौकी में सायर गांव के एक युवक ने पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर 35 हजार की ठगी होने की शिकायत दी है। पेशे से ट्रक ड्राइवर पीड़ित युवक ने मामले में शाहपुर कांगड़ा के एक युवक पर पर उगी के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ खारसी चौकी में मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मिली जानकारी के शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि मार्च माह में वो ट्रक लेकर चंबा जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में नुरपुर में शाहपुर का एक युवक उससे मिला। दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई। दोनों ने एक दूसरे को अपने मोबाइल नंबरों का आदान प्रदान भी किया। युवक ने ट्रक चालक को बताया कि वो एसपी कांगड़ा का ड्राइवर है। मार्च माह के अंत में उसे युवक का फोन आया कि पुलिस विभाग में ड्राइवर की पोस्ट निकली है। अगर तुझे यह नौकरी चाहिए तो उसके बैंक खाते में 35 हजार रुपये डाल दो। पीड़ित ने कहा कि उसने आरोपी की बातों में आकर उसके खाते में पैसे डाल दिए। लेकिन अब उसका फोन बंद आ रहा है और उसकी कोई खबर नहीं है कि वो कहां है।
डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने बताया कि युवक की शिकायत पर पुलिस ने खारसी चौकी में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी शाहपुर का बताया जा रहा है। पुलिस प्राथमिकता के आधार पर ठगी के आरोपी को ढूंढ रही है।