फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Four wrestlers selected for the national competition

Bilaspur News: चार पहलवानों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

Wed, 11 Feb 2026 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 11 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Four wrestlers selected for the national competition
हनुमान अखाड़ा लखनपुर के खिलाड़ी गाजियाबाद में करेंगे प्रदेश का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। ऊना हॉस्टल में आयोजित सीनियर एसोसिएशन फेडरेशन कप हिमाचल प्रदेश के ट्रायल में हनुमान अखाड़ा लखनपुर (बिलासपुर) के चार पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की की है। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबलों में अपने कौशल, तकनीक और फिटनेस का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

फ्रीस्टाइल कुश्ती के 70 किलोग्राम भार वर्ग में नवीन ने पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं 74 किलोग्राम भार वर्ग में भारत भूषण ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। ग्रीको रोमन कुश्ती में भी हनुमान अखाड़ा के पहलवानों का दबदबा देखने को मिला। 55 किलोग्राम भार वर्ग में मोहित ठाकुर ने अपने मुकाबले जीतकर चयन सुनिश्चित किया। वहीं 87 किलोग्राम वर्ग में पीयूष ने शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। अब ये सभी चारों पहलवान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। अखाड़े के कोच व पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि वे राष्ट्रीय मंच पर भी प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। हनुमान अखाड़ा लखनपुर की ओर से चयनित पहलवानों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed