फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Four roads of Ghumarwin will be decorated with 17 crores

17 करोड़ से होगा घुमारवीं की चार सड़कों का कायाकल्प

Thu, 26 Aug 2021 11:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Four roads of Ghumarwin will be decorated with 17 crores
भगेड़ (बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की चार सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। इनमें एक सड़क अपग्रेड होगी और तीन सड़कें बस चलने योग्य बनाई जाएंगी। इन सड़कों पर लगभग 16.92 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विधायक प्राथमिकता में डाली गई इन सड़कों के कार्यों के लिए नाबार्ड से हरी झंडी मिल गई है।
विज्ञापन

नाबार्ड के तहत सुधारी जाने वाली इन सड़कों में लेठवीं,लंजता,बेला सड़क एनएच 103 से गांव भगड़वान-चोखणा-मुंडखर-ढलोह से हमीरपुर की सीमा दख्योड़ा तक और घुमारवीं-रोपडी-सिल्ह-मरहोल सड़क शामिल हैं।
विज्ञापन

खास बात यह है कि इन सड़कों के कायाकल्प के लिए बजट भी स्वीकृत हो गया है। इसके बाद अब इन सड़कों के कार्यों के लिए टेंडर आवंटित किए जाएंगे। बरसात का मौसम खत्म होते ही इन सड़कों पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे इन सड़कों से लाभान्वित होने वाले हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने घुमारवीं की चार सड़कों का बजट स्वीकृत होने की पुष्टि की है। इन सड़कों में लेठवीं-लंजता-बेला सड़क अपग्रेड होगी। 3.92 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर 3.92 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि एनएच-103 से गांव भगडवान करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क पर 1.85 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोखणा-मुंडखर-ढलोह से हमीरपुर जिले की सीमा दख्योड़ा तक लगभग 5 किलोमीटर लंबी सड़क पर 5.42 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा करीब 6.30 किलोमीटर लंबी घुमारवीं-रोपड़ी-सिल्ह-मरहोल सड़क पर 5.70 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन सड़कों का कायाकल्प करने के लिए नाबार्ड से स्वीकृति मिल गई है।

कोट
-घुमारवीं की चार सड़कों का कायाकल्प होगा। इनमें एक सड़क अपग्रेड होगी और तीन सड़कों को बस योग्य बनाया जाएगा। इन सड़कों को विधायक प्राथमिकता में डाला गया था। जिनकी नाबार्ड से स्वीकृति मिल गई है और बजट भी उपलब्ध है। शीघ्र ही इन सड़कों का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-राजेंद्र गर्ग, खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रदेश सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed