फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   four persens injured in accident

हाईवे पर अनियंत्रित कार डायवर्जन डिवाइडर से टकराई, दंपती समेत चार घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
four persens injured in accident
बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र में नैनीताल हाईवे बाईपास पर मंगलवार की देर रात एक कार अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे पर डायवर्जन डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रात्रि में एक होटल में ठहराया। दंपती गाजियाबाद से नैनीताल जा रहे थे।
विज्ञापन

गाजियाबाद जिले के थाना मोहन नगर के मोहल्ला संजय कॉलोनी निवासी मोहम्मद फिरोज मंगलवार की देर रात अपनी कार से नैनीताल जा रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी व दो बच्चे भी कार में सवार थे। पुलिस के अनुसार नैनीताल हाईवे बाईपास पर ग्राम खोदलपुर के समीप तेज गति में जा रही कार अचानक सामने डायवर्जन आने से अनियंत्रित हो गई और वह डिवाइडर से टकरा गई। कार को मोहम्मद फिरोज स्वयं चला रहे थे। इस दौरान हादसे में दंपती व उनके दोनों बच्चे जख्मी हो गए। सूचना पर आननफानन कोतवाली पुलिस पहुंच गई। कुछ ही देर में पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह जी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आननफानन में घायलों को रात में ही नगर के सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें क्षेत्र के एक होटल में ठहरा दिया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि हादसे में कोई गंभीर घायल नहीं हुआ था। युवक अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ नैनीताल जा रहे थे। अचानक कार के सामने रुट डायर्वजन डिवाइडर आने की वजह से कार अनियंत्रित हो गई थी और हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि रात्रि में ही नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया। बुधवार को हाईवे पर हादसे का सबब बन रहे डिवाइडर को हटवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों को वह एक पत्र भी भेज रहे हैं क्योंकि अब सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ ही कोहरा भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में हाईवे पर रखे रुट डायवर्जन डिवाइडर हादसे का सबब बन जाएंगे। इसलिए हाईवे से डिवाइडरों का हटवाया जाना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed