फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Four percent installment of dearness allowance not received yet

Bilaspur News: अभी तक नहीं मिली महंगाई भत्ते की चार प्रतिशत किस्त

Thu, 11 Apr 2024 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Four percent installment of dearness allowance not received yet
-नम्होल में हुई विद्युत पेंशनरों की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल राज्य विद्युत परिषद सेवानिवृत्त सर्व कर्मचारी संघ बिलासपुर इकाई की मासिक बैठक वीरवार को नम्होल में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान तिलक राज शर्मा ने की। इस दौरान संघ के सदस्यों ने मांगों को लेकर चर्चा की और सरकार से उन्हें पूरा करने का आग्रह किया।

संघ के सदस्यों ने कहा कि उन्हें महंगाई भत्ते की चार प्रतिशत किस्त अभी तक नहीं मिली है, जबकि सरकारी विभागों के कर्मचारियों को यह किस्त मई माह की पेंशन के साथ जारी करने के आदेश जारी हो चुके हैं, जो अप्रैल माह की पेंशन के साथ देय होगी। विद्युत बोर्ड से अभी तक इसकी कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि जनवरी 2016 से देय पे स्केल की बकाया राशि देने की अधिसूचना भी अभी तक जारी नहीं हुई है। इसे शीघ्र जारी किया जाए। बैठक के दौरान संघ ने उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली निशुल्क देने का विरोध जताया। साथ ही संघ ने सरकार से आग्रह किया कि कर्मचारियों और पेंशनरों को देय भुगतान एकमुश्त किया जाए। संघ की अगली बैठक 11 मई को घुमारवीं में की जाएगी। इस मौके पर सुरेश शर्मा, पीसी संख्यान, हंसराज शर्मा, रमेश शर्मा, बलबीर सिंह और प्रेमलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed