फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Four loan holders accused of collapsing cooperative society arrested

Bilaspur News: सहकारी सभा तलाई के दोषी चार ऋण धारक गिरफ्तार

Sat, 01 Feb 2025 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 01 Feb 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Four loan holders accused of collapsing cooperative society arrested
- सहायक रजिस्ट्रार ने 16 लोगों के खिलाफ वारंट किए हैं जारी
विज्ञापन

- साल 2018 में हुआ था सभा में वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई/बरठीं(बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता की दी ग्राम सेवा सहकारी सभा तलाई में हुए करोड़ों रुपये के गबन के मामले में पुलिस ने चार दोषी ऋण धारकों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के खिलाफ सहकारी समितियां बिलासपुर के सहायक रजिस्ट्रार ने भूमि राजस्व अधिनियम 1954 के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

जानकारी के अनुसार दी ग्राम सेवा सहकारी सभा तलाई के 16 दोषी ऋणियों के खिलाफ पेशियों पर उपस्थित न होने पर सहायक रजिस्ट्रार ने गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं, जिनमें से चार को तलाई पुलिस ने शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है की दी ग्राम सेवा सहकारी सभा तलाई में लोगों ने अपने जीवन भर की कमाई जमा करवाई थी। किसी समय सभा में शेयरधारकों और खाताधारकों की जमापूंजी 78 करोड़ रुपये से भी अधिक थी। सभा ने इससे दो कदम आगे बढ़कर 84 करोड़ रुपये के ऋण के रूप में दिए थे, जिनकी रिकवरी ऋणियों से नहीं हो पा रही है। सभा में वित्तीय अनियमितताओं का यह खुलासा साल 2018 में हुआ था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविंद्र कुमार (65) निवासी गांव तलाई तहसील झंडूता जिला बिलासपुर, संत राम(52) निवासी गांव जोल डाकघर घराण तहसील झंडूता जिला बिलासपुर, राजेश कुमार(54) निवासी गांव भगतपुर डाकघर तलाई तहसील झंडूता जिला बिलासपुर और रमेश चंद(49) निवासी गांव तलाई तहसील झंडूता जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed