{"_id":"60ba5fd08ebc3e81771340fc","slug":"four-houses-raided-on-the-spot-of-chitta-accused-bilaspur-news-sml372559053","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिट्टा आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने डियारा सेक्टर के चार घरों में की रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिट्टा आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने डियारा सेक्टर के चार घरों में की रेड
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस नशा माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई अमल में ला रही है। एसआईयू टीम ने बीते बुधवार लखनपुर में डियारा सेक्टर के दो युवकों को 140 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था।
उन्हीं की निशानदेही पर पुलिस ने शुक्रवार को डियारा सेक्टर की एक पार्षद के घर में किराये पर रहने वाले युवक के कमरे समेत चार संदिग्धों के घर पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस को इस मामले से जुड़े कई सबूत हाथ लगे हैं, जिन्हें पुलिस कोर्ट में पेश करेगी।
शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे बिलासपुर सिटी चौकी की पुलिस टीम ने डियारा सेक्टर में एक पार्षद के घर पर छापा मारा। बताया जा रहा है चिट्टे के आरोपियों ने पार्षद के घर में किराये पर रहने वाले एक युवक क नाम बताया था।
विज्ञापन
वहीं, इसके अलावा आरोपियों की निशानदेही पर इसी सेक्टर के तीन और संदिग्धों के घरों में पुलिस ने रेड की। डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने चिट्टे के आरोपियों को रिमांड पर लिया है। इस दौरान यह जानने की कोशिश की जा रही है कि और कौन- कौन इस नशे के कारोबार में संलिप्त है। बताया कि जिले को नशामुक्त करने के लिए पुलिस इस ओर कड़े कदम उठा रही है।
डीएसपी ने बताया कि रेड के दौरान पुलिस के हाथ कोई मादक पदार्थ नहीं लगा है, लेकिन इस मामले से जुड़े कई ऐसे सबूत हाथ लगे हैं, जिसके तार नशा माफिया से जुड़े हैं। कहा कि पुलिस इस पर काम कर रही है। वहीं इस मामले से जुड़े सारे सबूतों को कोर्ट मेें पेश किया जाएगा, ताकि नशा माफिया की जड़ों तक पहुंचा जा सके।