{"_id":"570bac104f1c1bf63a4a6abb","slug":"four-gas-unit-open-in-jhanduta-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंडूता विस क्षेत्र में खुलेंगी चार गैस एजेंसियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झंडूता विस क्षेत्र में खुलेंगी चार गैस एजेंसियां
ब्यूरो/ अमर उजाला, झंडूता (बिलासपुर)।
Updated Mon, 11 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंडूता विधानसभा क्षेत्र में घरेलू गैस उपभोक्ताओं की समस्या के समाधान के लिए क्षेत्र में चार नई गैस एजेंसियां खोलने की मांग विधायक रिखी राम कौंडल ने सांसद अनुराग ठाकुर के समक्ष उठाई है। विधायक रिखीराम कौंडल ने इस मांग को लेकर सोमवार को दिल्ली में सांसद अनुराग ठाकुर से मुलाकात की।
विज्ञापन
उन्होंने सांसद से आग्रह किया कि पेट्रोलियम मंत्री से इन गैस एजेंसियों की स्वीकृति जल्द दिलाई जाए, ताकि लोगों को गैस की किल्लत का सामना न करना पड़े। उन्होंने अनुराग को 14 अप्रैल को झंडूता के गेहड़वीं में अंबेडकर जयंती और रुकमणी कुंड में बैसाखी मेले के समापन समारोह में शिरकत करने का निमंत्रण भी दिया। विदित रहे कि झंडूता विधानसभा क्षेत्र में घरेलू गैस की आपूर्ति का जिम्मा केवल एक एजेंसी पर है।
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई भी इसी क्षेत्र में आती है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं। इस लिहाज से शाहतलाई में गैस की डिमांड काफी अधिक है। लंबे-चौड़े दायरे में फैले इस विस क्षेत्र में एक एजेंसी द्वारा गैस की आपूर्ति सुचारु ढंग से करना मुश्किल हो रहा है। इसके चलते लोगों को गैस सिलेंडरों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
यहां पर खुलेंगी एजेंसियां, तो होगा समस्या का समाधान
उपभोक्ताओं की इस समस्या के समाधान के लिए विधायक रिखीराम कौंडल ने शाहतलाई, भड़ोलीकलां, बरठीं और गेहड़वीं में गैस एजेंसी खोलने की मांग सांसद अनुराग ठाकुर के समक्ष रखी है। इस मांग को अनुराग ने बीते माह 18 मार्च को इसे स्वीकृति के लिए पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भेजा है। सोमवार को कौंडल ने इस मसले को लेकर दिल्ली में अनुराग ठाकुर से दोबारा मुलाकात की।
14 अप्रैल को गेहड़वी में होंगे सांसद अनुराग
रिखीराम कौंडल ने बताया कि अनुराग ठाकुर ने झंडूता विस क्षेत्र में 14 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रमों में शिरकत करने का निमंत्रण भी स्वीकार कर लिया है। 14 अप्रैल को अनुराग दोपहर एक बजे गुग्गा गेहड़वीं में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह और शाम 6 बजे रुकमणी कुंड में बैसाखी मेले के समापन समारोह में भाग लेंगे।