{"_id":"612a785c8ebc3e7a0f56a124","slug":"four-football-ground-will-built-in-bilaspur-bilaspur-news-sml381947821","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के हर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे फुटबाल मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के हर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे फुटबाल मैदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। मुख्यमंत्री युवा खेल एवं प्रोत्साहन योजना के तहत जिले के हर विधानसभा क्षेत्र में फुटबाल मैदान बनाए जाएंगे। जिले में 4 मैदान बनाए जाएंगे। हर मैदान के निर्माण के लिए युवा एवं खेल विभाग के पास 15-15 लाख की राशि पहुंच गई है। इन मैदानों को बनाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना और नशे से दूर रखना है। इन मैदानों में युवाओं को सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
जिले में युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करने के लिए सरकार की ओर से कई कार्य किए जा रहे हैं। जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में चार मैदानों का निर्माण किया जाएगा। जल्द ही विभाग इन मैदानों के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में भूमि का चयन करेगा। इसके बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मैदान बनने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
जिला खेल अधिकारी रवि शंकर ने बताया कि जिले में युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों के प्रति प्रेरित करने के लिए सरकार और विभाग कार्य कर रहा है। जिले की हर विधानसभा में फुटबाल मैदान बनाए जाएंगे। विभाग के पास हर मैदान के लिए 15-15 लाख रुपये की राशि पहुंच गई है। संवाद