फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Four additional rooms will be built in Marottan school with 63 lakhs

Bilaspur News: मरोत्तन स्कूल में 63 लाख से बनेंगे चार अतिरिक्त कमरे

Sun, 09 Apr 2023 06:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 06:36 PM IST
विज्ञापन
Four additional rooms will be built in Marottan school with 63 lakhs
-कई साल से चल रही कमरों की कमी होगी दूर
विज्ञापन

-लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार को जारी किए टेंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के कोटधार के राजकीय उच्च स्कूल मरोत्तन में शीघ्र ही कमरों की कमी दूर हो जाएगी। शिक्षा विभाग ने कमरों के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को बजट दे दिया है। लोक निर्माण विभाग ने करीब 63 लाख रुपये की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य ठेकेदार को आवंटित कर दिया है। विभाग ने ठेकेदार को निर्माण कार्य के लिए डेढ़ साल का समय दिया है। मरोतन स्कूल में विद्यार्थियों को कमरों की कमी होने से परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय विधायक ने पाठशाला में अतिरिक्त कमरों के लिए बजट में प्रावधान कर करीब दो साल पहले शिलान्यास किया था। जानकारी के अनुसार दो मंजिला इमारत में चार कमरों के निर्माण के साथ पाठशाला में डंगे का निर्माण कार्य भी किया जाएगा। अब पाठशाला में विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई करने में सुविधा होगी। इससे पहले विद्यार्थियों को कमरों की कमी होने से पढ़ाई करने में कई तरह की दिक्कतें आती थी। लोक निर्माण विभाग सब डिवीजन कलोल के सहायक अभियंता सचिन नड्डा ने बताया कि विभाग ने करीब 63 लाख रुपये की टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद ठेकेदार को कार्य आवंटित कर दिया है। ठेकेदार को डेढ़ साल में निर्माण कार्य पूरा करने का समय दिया है। स्थानीय विधायक जीत राम कटवाल ने बताया कि मरोतन पाठशाला में विद्यार्थियों को पढ़ाई करने के लिए कमरों की कमी थी। अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए पैसों का प्रावधान करके करीब दो साल पहले दो मंजिला इमारत बनाने के लिए शिलान्यास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed