{"_id":"624ddfb3593bbd0d52478ec7","slug":"foundation-of-building-bilaspur-news-sml404896781","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलशक्ति मंत्री ने शेरवा चंगर में किया ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति भवन का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलशक्ति मंत्री ने शेरवा चंगर में किया ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति भवन का शिलान्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेरवा चंगर में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति भवन का शिलान्यास
वर्ष 2021-22 के लिए प्रोत्साहन के रूप में मिली 750 करोड़ की धनराशि : महेंद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के गांव शेरवा चंगर में लगभग एक करोड़ 4 लाख रुपये से बनने वाले जलशक्ति विभाग के ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति प्रशिक्षण केंद्र के भवन का शिलान्यास जलशक्ति, राजस्व, उद्यान एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने किया।
उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन में लगातार तीसरे वर्ष देशभर में प्रथम स्थान पर आए हिमाचल प्रदेश को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए प्रोत्साहन के रूप में 750 करोड़ की धनराशि मिली है। बताया कि जल जीवन मिशन से छूटे क्षेत्रों के लिए एडीबी, एनडीबी और नाबार्ड के माध्यम से भी करोड़ों की योजनाएं मंजूर की गई हैं। बिलासपुर शहर की सीवरेज योजना के अलावा झंडूता और अन्य विधानसभा क्षेत्रों के पानी की कमी वाले क्षेत्रों की योजनाएं भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सीर खड्ड के तटीकरण के लिए भी करोड़ों की योजना केंद्र को भेजी गई है।
भाजपा के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए महेंद्र सिंह ने कहा कि समर्पित नेताओं और कार्यकर्ताओं के त्याग व तपस्या के कारण आज पार्टी विश्व का सबसे बढ़ा राजनीतिक संगठन बन चुका है। उन्होंने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को सेरवा चंगर में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति प्रशिक्षण केंद्र के भवन का कार्य निर्धारित अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए। जलशक्ति विभाग के माध्यम से ही झंडूता क्षेत्र को अभी तक लगभग 240 करोड़ रुपये का बजट दिया जा चुका है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल ने जलशक्ति मंत्री का स्वागत किया। प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान भाजपा हरदयाल सिंह चंदेल, शैलजा शर्मा, अभिषेक चंदेल, एसडीएम नरेश वर्मा, जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता रत्न देव, भाजपा के पदाधिकारी, पंचायतीराज संस्थाओं के पदाधिकारी और अन्य लोग उपस्थित रहे।