फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Former MLA should check his stature before making statements against Nadda: Deshraj

नड्डा के खिलाफ बयानबाजी करने से पहले अपना कद देखें पूर्व विधायक : देशराज

Fri, 28 Jun 2024 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Former MLA should check his stature before making statements against Nadda: Deshraj
-बोले-नड्डा का इतिहास, वर्तमान कभी आपराधिक छवि का नहीं रहा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। भाजपा किसान मोर्चा ने कांग्रेस के पूर्व विधायक को नसीहत दी है कि वह कोई भी बयानबाजी करने से पहले अपना कद देख लिया करें। भाजपा किसान मोर्चा घुमारवीं के अध्यक्ष देशराज शर्मा ने कहा है कि सदर के पूर्व विधायक अपनी राजनीति चमकाने के लिए अक्सर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के विरुद्ध अनाप-शनाप बयानबाजी करके अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह लोगों को यह दिखाने का प्रयास करते हैं कि वह बहुत बड़े नेता हैं, जबकि वह यह भूल जाते हैं कि जगत प्रकाश नड्डा एक राष्ट्रीय नेता हैं। नड्डा न केवल विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, बल्कि दूसरी बार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बने हैं। राज्यसभा में सदन के नेता हैं, जबकि पूर्व विधायक केवल एक बार ही विधानसभा में पहुंचे हैं। गत दिनों पूर्व विधायक ने जगत प्रकाश नड्डा के विरुद्ध उलूल-जलूल बयान दिया था। इससे वह लोगों में हंसी का पात्र बने हैं। जिले के लोग भली-भांति जानते हैं कि जगत प्रकाश नड्डा का इतिहास, वर्तमान कभी भी क्रिमिनल नहीं रहा है। वह सभ्य तरीके से राजनीति करते हैं, जबकि पूर्व विधायक के आचरण से भी लोग भली-भांति परिचित हैं। नेता बनने के लिए काम करने पड़ते हैं। दूसरों पर कीचड़ उछाल कर आज दिन तक कोई नेता नहीं बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed