{"_id":"64df50e9d9680b5d090b7a46","slug":"former-minister-visited-rain-affected-area-in-ghumarwin-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-4200-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पूर्व मंत्री ने घुमारवीं में किया बारिश से प्रभावित क्षेत्र का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पूर्व मंत्री ने घुमारवीं में किया बारिश से प्रभावित क्षेत्र का दौरा
विज्ञापन
- पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बारिश से प्रभावित इलाकों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। प्रशासन और प्रदेश सरकार से प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देकर उन्हें राहत देने की मांग की।
गर्ग ने कहा कि भारी बारिश ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में तबाही मचाई है। विधानसभा क्षेत्र में ऐसी कोई ही पंचायत बची होगी, जहां बारिश ने लोगों को जख्म न दिए हों। पहाड़ियों के दरकने और भूस्खलन से कई परिवार बेघर हो गए हैं। विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में मकान और गोशालाएं ध्वस्त हो गई हैं। कई लोग बेघर हो गए। लोग खौफ में रातें गुजार रहे हैं। बारिश से डंगों के गिरने से कई मकानों के गिरने का खतरा बना हुआ है। बारिश से घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में सड़कों, पानी की स्कीमों, विद्युत बोर्ड, कृषि और उद्यान विभाग सहित अन्य विभागों को भी काफी नुकसान हुआ है। किसानों और बागवानों को भी इस बारिश से काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से प्रभावित लोगों की शीघ्र मदद देने की मांग की है। इससे लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को प्रदेश सरकार उचित मुआवजा दे।
गर्ग ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में केंद्र की भाजपा सरकार हिमाचल सरकार की हर संभव मदद कर रही है। कहा कि आपदा की इस घड़ी में भाजपा बारिश से प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है। पार्टी प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से इस आपदा की घड़ी में पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करने का आह्वान किया है। गर्ग ने ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 254 सड़कें स्वीकृत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार जताया।