फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Former councilor was beaten up by car riders

सपा नेता को कार सवारों ने मारपीट कर किया घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Former councilor was beaten up by car riders
रामपुर। पूर्व सपा सभासद आरिफ खां अरोमा को कार सवार कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया है। घटना के वक्त सपा नेता अपने साथी के साथ हाईवे किनारे रात में टहल रहे थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला विसारतनगर निवासी पूर्व सभासद आरिफ खां अरोमा गुरुवार की रात को करीब आठ बजे अपने अधिवक्ता मित्र शिव कुमार गुप्ता के साथ नगर में केमरी तिराहे के पास टहल रहे थे। इस दौरान एक कार चालक ने एक अज्ञात बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद कार सवार युवकों ने बाइक सवार पिता पुत्र को सरेआम पीटना शुरू कर दिया। सपा नेता ने बाइक सवारों को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी कार सवारों ने उन्हें भी मारपीट कर सिर में गंभीर चोट मार दी। मौके पर लोगों की भीड़ बढ़ने पर कार सवार मौके से भाग गए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को शक के आधार पर दबोच लिया और घायल सपा नेता को अस्पताल भेजकर अज्ञात चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इस दौरान कोतवाली में तमाम सपा कार्यकर्ता पहुंच गए। पुलिस ने कार सवारों को शीघ्र ही गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर सभी को घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed