फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   forest guard recruitment

वन रक्षक भर्ती की 7 नवंबर को होगी लिखित परीक्षा

Fri, 08 Oct 2021 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
forest guard recruitment
बिलासपुर। वन वृत्त बिलासपुर के अंतर्गत अनुबंध आधार पर वन रक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में अब लिखित परीक्षा की तैयारी है। 30 फीसदी अचयन व गैर अचयन पदों की सीधी भर्ती के लिए विभाग ने 25 सितंबर से 5 अक्तूबर तक शारीरिक दक्षता परीक्षा ली थी। अब उत्तीर्ण हुए 3867 परीक्षार्थियों की लिखित परीक्षा 7 नवंबर को होगी।
विज्ञापन

मुख्य अरण्यपाल अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि 18 पदों पर हो रही इस भर्ती की लिखित परीक्षा में 85 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। लिखित परीक्षा की अवधि 75 मिनट की होगी। ये प्रश्न दसवीं कक्षा के स्तर या इसके समकक्ष मानक का होगा और इसमें भाषा सामान्य ज्ञान, प्रदेश की जानकारी और सामान्य जंगलों के प्रति जागरूकता, वातावरण एवं वन्य प्राणी तर्क एवं योग्यता से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे। लिखित परीक्षा के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार 25 अक्तूबर के बाद प्रवेश पत्र विभागीय वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार वन वृत्त के कार्यालय के दूरभाष नंबर 01978-222372 पर कार्य दिवस में संपर्क कर सकते है। उन्होंने कहा कि लिखित परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थी वन रक्षक भर्ती प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए समय-समय पर विभागीय वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed