फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   forest gaurd recruitment

1811 में से 94 अभ्यर्थियों ने उत्तीर्ण की वन रक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा

Sat, 04 Dec 2021 12:03 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
forest gaurd recruitment
हमीरपुर। वन वृत्त हमीरपुर में वन रक्षकों की भर्ती के लिए सात नवंबर को आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। वन रक्षक भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण में उत्तीर्ण हुए कुल 1858 अभ्यर्थियों में से 1811 ने लिखित परीक्षा दी थी। प्रदीप ठाकुर ने बताया कि लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को अलग से कॉल लेटर भेजे जा रहे हैं। इन्हें 15 अंकों के मूल्यांकन के लिए 13 से 16 दिसंबर तक मुख्य वन अरण्यपाल कार्यालय हमीरपुर के परिसर में कॉल लेटर में दर्शाए गए प्रमाणपत्रों सहित उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन

मुख्य वन अरण्यपाल प्रदीप ठाकुर ने बताया कि अगर इनमें से किसी भी अभ्यर्थी को 12 दिसंबर से पहले कॉल लेटर प्राप्त नहीं होता है तो वह मुख्य अरण्यपाल हमीरपुर के कार्यालय में संपर्क कर सकता है। यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए उपस्थित नहीं होता है तो आगामी प्रक्रिया में उसके नाम पर विचार नहीं किया जाएगा और न ही उसे कोई अतिरिक्त अवसर दिया जाएगा। प्रदीप ठाकुर ने बताया कि परिणाम तैयार करने में हरसंभव सावधानी बरती गई है। इसके बावजूद किसी भी तरह की तकनीकी त्रुटि की स्थिति में इसे दुरुस्त करने के लिए मुख्य वन अरण्यपाल, हमीरपुर के पास अधिकार सुरक्षित है।
विज्ञापन

मुख्य वन अरण्यपाल ने बताया कि मेरिट के आधार पर आगामी चयन प्रक्रिया के लिए जिन रोल नंबरों वाले अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, वह रोल नंबर 1500115,1500483, 1500569, 1500716, 1500740, 1500877, 1500937, 1500968, 1501443, 1501950, 1501991, 1502042, 1502118, 1502196, 1502687, 1502703, 1502759, 1502802, 1502859, 1502864, 1502919, 1502985, 1503310, 1503687, 1504287, 1504504, 1504544, 1504607, 1505048, 1505755, 1506176, 1506613, 1506666, 1506810, 1506849, 1507158, 1507307, 1507507, 1507533, 1507609, 507640, 1507763, 1507769, 1507776, 1507802, 1508204, 1508271, 1508374, 1508558, 1508812, 1508847, 1508914, 1509134, 1509469, 1509630, 1510143, 1510538, 1510754, 1510967, 1511270, 1511312, 1511715, 1511733, 1511886, 1511926, 1511946, 1512083, 1512137, 1512247, 1512489, 1512648, 1512657, 1512718, 1513003, 1513469, 1513528, 1513718, 1513752, 1513817, 1514125, 1514264, 1514440, 1514634, 1514789, 1514943, 1515150, 1515213, 1515539, 1515711, 1515904, 1516186, 1516259, 1516431, 1516916, 1517311 चयनित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed