फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   forest department make one lekhs damage reports in illigal road.

वन भूमि में अवैध सड़क बनाने पर काटी एक लाख की डैमेज रिपोर्ट

Tue, 13 Dec 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Tue, 13 Dec 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
forest department make one lekhs damage reports in illigal road.
जांच - फोटो : demopic

बिलासपुर से सात किलोमीटर दूर मंडी माणवां में वन भूमि से अवैध रूप से निकाली जा रही सड़क के मामले में वन विभाग ने ठेेकेदार के खिलाफ एक लाख डैमेज रिपोर्ट तैयार की है। यह रिपोर्ट वन संपदा को नुकसान पहुंचाने के एवज में बनाई गई है।

विज्ञापन


वन विभाग के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वन भूमि से अवैध सड़क को निकालने के लिए खैर के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई गई है। हालांकि सड़क से कितने पेड़ों को काटा गया है, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा। मगर वन विभाग की टीम को मौके पर कई खैर के छोटे पौधे काटे हुए मिले थे। विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर ठेकेदार ने नुकसान की भरपाई नहीं की तो वह उसके  खिलाफ कोर्ट में जाएंगे।
विज्ञापन


डीएफओ सीबी ताशीलदार ने बताया कि अभी तक पूरी तरह से नुकसान की रिपोर्ट तैयार नहीं हो पाई है। लेकिन, प्रारंभिक तौर पर एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। उन्होंने बताया कि रविवार को जब वह मौके पर गए थे तो वहां पर तीन से चार छोटे खैर के पेड़ गिरे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि, वहां पर ज्यादातर खैर के पेड़ ही हैं। अब विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि अवैध सड़क निर्माण के लिए कितने पेड़ काटे गए हैं और कितने पेड़ वहां से गायब हुए हैं। इस सबकी जांच की जा रही है। डीएफओ का कहना है कि अगर ठेकेदार ने नुकसान की राशि को अदा करने में आनाकानी की तो वह उसके खिलाफ कोर्ट भी जा सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed