फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   footpath,cracks after make

कल्याणा वार्ड में बन रहे फु टपाथ पर घटिया सामग्री हो रही उपयोग

Tue, 21 Jul 2020 12:09 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
footpath,cracks after make
घुमारवी नगर परिषद के कल्याणा वार्ड मे बन रहे फुटपाथ जिसपर नियम के विपरीत कार्य किया जा रहा है। - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं नगर परिषद के वार्ड नंबर चार कल्याणा की आदर्श कॉलोनी में बन रहा फुटपाथ अभी पूरी तरह से बनकर तैयार ही नहीं हुआ था कि इसकी बुनियाद चंद दिनों में टूटने लगी है। हालांकि, वार्ड के नागरिकों ने इसकी शिकायत भी अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों से की। आरोप है कि फुटपाथ निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

वार्ड के लोगों जगदीश चंद, पवन सेठी, एसआर बंसल, शंकरदास, ज्ञान चंद, नंदलाल, सुजाता व बलदेव राज ने बताया कि जो फुटपाथ बन रहा है उसमें घटिया सामग्री उपयोग में लाई जा रही है। वहीं नालियों को ढकने के लिए जो सीमेंट के चक्के लगाए गए हैं उनकी मोटाई भी नियम के अनुसार कम है। लोगों ने कहा कि नगर परिषद लोगों के साथ भद्दा मजाक कर रही है। कहा कि फुटपाथ अभी बनकर पूरा तैयार भी नहीं हुआ है और जो सीमेंट के चक्के नाली के ऊपर डाले गए हैं वह टूटने शुरू हो गए हैं। इसकी जांच कराई जाए।
विज्ञापन

घुमारवीं नगर परिषद में काफ ी समय से जेई का पद खाली चला हुआ है। जिससे क्षेत्र के कार्यों पर लोगों द्वारा उंगली उठाई जा रही हैं। पहले भी नगर परिषद के एक कार्य में डंगे के निर्माण कार्य में लेंटर के गाटके का उपयोग किया जा रहा था। जिसके ऊपर भी लोगों के सवालिया निशान लगाया है। फु टपाथ की शिकायत नगर परिषद के आला अधिकारियों से कर दी गई है। उन्होंने कायदे से कार्य को पूरा करने की चेतावनी दी है।-
विज्ञापन
विज्ञापन

रीता सहगल,पार्षद, कल्याणा वार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed