Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   five accuised arrested in theift case in bilaspur

एंटी क्रप्शन आर्गेनाइजेशन का पदाधिकारी बताकर लूटपाट, पांच गिरफ्तार

Sun, 31 Jan 2021 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
five accuised arrested in theift case in bilaspur
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट में एंटी क्रप्शन आर्गेनाइजेशन का पदाधिकारी बताकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है। स्वारघाट थाने में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार फेरी लगाने वाले कपड़ा व्यापारी सोहन सिंह निवासी नई आबादी आनंदपुर साहिब पंजाब ने शिकायत दर्ज करवाई है। बताया कि शनिवार शाम को जब फेरी लगाकर स्वारघाट की तरफ आ रहा था तो दो लोगों ने मतनोह गांव के जंगल के समीप रास्ता रोक लिया। कुछ देर बाद तीन लोगों को वहां पर बुलाया। डरा धमकाकर पैसे लूट लिए और कपड़ों की गांठ लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

सोहन सिंह ने आरोप लगाया कि एक आरोपी ने खुद को एंटी क्रप्शन आर्गेनाइजेशन का पदाधिकारी बताकर धमकी दी। जेब से 2500 रुपये की नकदी लूट ली और 25 हजार के कपड़ों की गांठ को कार में लेकर फरार हो गए। स्वारघाट पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बलदेव (76) निवासी मतनोह, भूपेंद्र कुमार संधू (25) निवासी भटेड़ जकातखाना, श्याम लाल पुत्र लक्ष्मण राम निवासी बाग तहसील श्री नयनादेवी, निसार अहमद पुत्र बशीर मोहम्मद निवासी गांव सौर, तहसील रामशहर जिला सोलन और बलदेव सिंह पुत्र स्वर्गीय बंशी राम निवासी ज्योर जकातखाना के रूप में हुई है। भूपेंद्र कुमार संधू से एंटी क्रप्शन आर्गेनाइजेशन त्रिलोकपुरी दिल्ली का एक पहचान पत्र भी मिला है। डीएसपी श्री नयनादेवी अभिमन्यु वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सामान भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed