फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Fire in the forest of Kothi Panchayat

कोठी पंचायत के जंगल में लगी आग

Wed, 26 May 2021 07:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
Fire in the forest of Kothi Panchayat
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल के तहत कोठी पंचायत के जंगल में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। आग की जानकारी मिलते ही ग्रामीण इसे बुझाने में जुट गए। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। ग्रामीणों रामलाल, चमन लाल और सौरव घरयाल ने बताया कि बुधवार को अचानक जंगल में आग लग गई। जैसे ही ग्रामीणों ने धुआं उठते देखा तो बड़ी संख्या में युवा आग बुझाने के लिए जंगल पहुंच गए।
विज्ञापन

युवाओं ने एक बार कड़ी मशक्कत के बाद आग पर लगभग काबू पा लिया था। लेकिन थोड़ी देर बाद हवाएं चलने से आग और तेज हो गई। चीड़ का जंगल होने के कारण आग तेजी से फैली रही है। आग लगने के कारण जंगल में वन्य जीवों, पक्षियों के साथ ही भारी मात्रा में वन संपदा का नुकसान हुआ है। कोठी पंचायत के प्रधान नंद लाल ने कहा कि जंगल में आग लगी है इस संदर्भ में प्रशासन को अवगत करवाया गया है पर जिस स्थान पर आग लगी है उस स्थान पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं जा सकती है। स्थानीय लोगों के सहयोग से ही आग पर काबू करने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed