{"_id":"60a7f6178ebc3eb2aa15ed64","slug":"fire-in-forest-bilaspur-news-sml37107332","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनोट के जंगल में भड़की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनोट के जंगल में भड़की आग
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल कार्यालय के साथ लगते जंगल बरनोट में वीरवार रात अचानक आग भड़क उठी। आग लगने का पता चलते ही स्थानीय लोग, वन विभाग और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात दस बजे आग को काबू कर लिया गया। करोड़ों रुपये की वन संपदा और जीव जंतुओं को आग से बचा लिया।
वीरवार रात बरनोट केजंगल में देखते ही देखते आग की लपटें निकलनी शुरू हो गईं। आग लगने का पता चलते ही लोगों ने वन विभाग और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। वन रक्षक देशराज, अविनाश, कुलदीप सिंह, फायर ब्रिगेड के संजय भारद्वाज, गोपाल दास, हंसराज, सुरेश कुमार स्थानीय लोगों बलबीर सिंह चंदेल, मिथुन चंदेल, करतार सिंह, आदित्य चंदेल, राजेंद्र सिंह, प्रशांत, अजय, सोनू, तरसेम, लीला देवी, प्रेमी देवी सहित अन्य लोग आग बुझाने में जुट गए। करीब दो घंटे के बाद जंगल की आग बुझाने में सफल हुए। जंगल का करीब एक हेक्टेयर क्षेत्र आग की भेंट चढ़ गया।
वन परिक्षेत्र अधिकारी अशोक शर्मा ने बताया कि अचानक बरनोट के जंगल में आग भड़क गई। जंगल में आग कैसे लगी इसके कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आग से करीब एक हेक्टेयर जंगल जल गया है। वन विभाग, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।