फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Fire department ready to deal with fire on Diwali

Bilaspur News: दिवाली को लेकर दमकल विभाग अलर्ट

Tue, 29 Oct 2024 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Fire department ready to deal with fire on Diwali
- आग लगने की जानकारी तुरंत 100 नंबर पर दें
विज्ञापन

फायर चौकी घुमारवीं में 12 जवान और एक इंचार्ज ने संभाला जिम्मा
-आग बुझाने वाली गाड़ी में पानी भरने के लिए सभी हाइड्रेंट को रखा है एक्टिव

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। दीवाली त्योहार को लेकर दमकल विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। कर्मचारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही 10 मिनट में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच जाएंगी। जहां से भी सूचना प्राप्त होगी। फायर चौकी घुमारवीं में 12 जवान और एक इंचार्ज जिम्मा संभाले हुए हैं। मौजूदा समय में एक अग्निशमन वाहन उपलब्ध है, जबकि एक अतिरिक्त वाहन बिलासपुर से मंगवाया जाएगा।
इसके अलावा आग बुझाने वाली गाड़ी को जहां से पानी भरने की व्यवस्था है, उन सभी हाइड्रेंट को एक्टिव रखा गया है। शहर के अलावा गांव और कस्बों में किसी भी प्रकार की आग लगने जैसी घटना के दौरान चंद समय में दमकल विभाग के कर्मी पहुंच जाएंगे। फायर चौकी इंचार्ज अमृत लाल ने बताया कि दिवाली के त्योहार पर दमकल विभाग के कर्मी पूरी तरह से तैयार हैं। विभाग की गाड़ी पानी से भरी हुई रखी गई है। इसके अलावा घुमारवीं में जहां से दमकल वाहन में पानी भरा जाता है वह भी पूरी तरह से जांच लिए गए हैं। घुमारवीं में दकडी चौक के पास बने हाइड्रेंट में 24 घंटे पानी उपलब्ध रहेगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में गाड़ी को भरा जा सके। इसके अलावा वार्ड नंबर तीन, गांधी चौक, डीएसपी कार्यालय के नजदीक, एसडीएम कार्यालय के नजदीक बने हाइड्रेंट भी सुचारू रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोग अपने घरों के नजदीक सूखा घास आदि इकट्ठा करके न रखें। गैस सिलिंडर का प्रयोग करने के बाद गैस को रेगुलेटर से बंद करें। अमृत लाल ने बताया कि घुमारवीं उपमंडल के तहत 48 से अधिक पंचायतें हैं। आग लगने जैसी घटना के दौरान घुमारवीं फायर चौकी के कर्मी जिम्मा संभाले हुए हैं। एक अतिरिक्त गाड़ी की व्यवस्था बिलासपुर से की जा रही है। आग लगने जैसी घटना की जानकारी तुरंत 100 नंबर के अलावा 01978-254100 व 98177-88707 पर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed