फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Fire broke out in the drain near Kutheda Bazar

कुठेड़ा बाजार के पास नाले में लगी आग

Sun, 24 Apr 2022 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the drain near Kutheda Bazar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के तहत कुठेड़ा बाजार के साथ लगते नाले में आग लग गई। शुक्रवार रात को लगी आग को स्थानीय लोगों ने सामूहिक रूप से प्रयास कर बुझाया।
आग के कारण 10 बीघा भूमि पर उगे छोटे पौधे और घास जल गया। राजस्व विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है। जानकारी के अनुसार कुठेड़ा बाजार के पीछे नाले में रात करीब 11 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और हवा के तेज झोंके के साथ आग फैल गई। आग की उठती ऊंची लपटों को देख स्थानीय लोगों में कोहराम मच गया। लोग चीख-पुकार मचाते हुए आग बुझाने दौड़ पड़े।
विज्ञापन

जिस जगह आग लगी थी, वहां से 100 मीटर की दूरी पर कुठेड़ा का बाजार है। लोगों ने घरों से ही पानी ला कर आग को बुझाने के प्रयास शुरू किए और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया था। लेकिन मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी का पाइप घटना स्थल तक नहीं पहुंच सका। घटना के समय ग्राम पंचायत कुठेड़ा के प्रधान ज्योति प्रकाश, व्यापार मंडल प्रधान राकेश सोनी ने भी आग पर काबू पाने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed