फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Fire breaks out in residential house, loss worth lakhs

Bilaspur News: रिहायशी मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Mon, 10 Jun 2024 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in residential house, loss worth lakhs
-बंदला पंचायत के परनाली गांव में हुई घटना
विज्ञापन

-हल्का पटवारी ने नुकसान की रिपोर्ट की तैयार

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल सदर की ग्राम पंचायत बंदला के गांव परनाली में एक रिहायशी मकान में आग लग गई। हादसे में पीड़ित परिवार को करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार परनाली गांव के रमेश कुमार के घर में अचानक रात करीब 12 बजे आग लग गई। रमेश कुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ एक कमरे में सो रहे थे। इतने में ही उनके रसोईघर में आग की लपटें निकलने लगीं। शीघ्र ही वह परिवार के साथ बाहर निकल गए। इतने में ग्रामीण भी वहां पर आ गए और आग बुझाने में लग गए। जब तक आग पर काबू पाया गया तक घर के अंदर मौजूद महत्वपूर्ण सामान जलकर राख हो गया था। इसमें सोने और चांदी के गहने भी जल गए। इसके अलावा मिस्त्री टूल किट, गैस सिलिंडर, टुल्लू पंप सहित अन्य महत्वपूर्ण सामान जल गया। इसके अलावा घर के अंदर 40 हजार रुपये नकद कैश रखा हुआ था जो जल गया। रमेश कुमार ने बताया कि कारपेंटर का कार्य करता है और उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। रमेश ने प्रशासन और सरकार से मदद की गुहार लगाई है। सोमवार को हल्का पटवारी और पंचायत प्रधान सतीश ठाकुर भी मौके पर पहुंचे। पटवारी ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली है। प्रधान सतीश ठाकुर ने बताया कि मौके का निरीक्षण किया गया है और ह ल्का पटवारी ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली है। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को उचित सहायता देने का मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed