फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   fir lodge against two persons in misbehave with lekhpal

लेखपाल से मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
fir lodge against two persons in misbehave with lekhpal
बिलासपुर। पैमाइश के लिए गए लेखपाल के साथ मारपीट करने, गाली-गलौज कर धमकाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। स्थानीय तहसील में तैनात लेखपाल चंद्रविजय सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि बृहस्पतिवार को वह क्षेत्र के ग्राम चंदेला में एक खेत की पैमाइश करने गए थे। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया था और मौके पर ग्राम फुलसुंघी निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य जगवीर सिंह उर्फ मिंटू बाजवा भी पहुंच गए थे। उन्होंने सीमांत प्रदेश उत्तराखंड के ग्राम केशोगढ़ निवासी सतनाम सिंह के साथ मिलकर उनके साथ हाथापाई करते हुए गाली-गलौज की और धमकाते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। इस दौरान उन्होंने आरोपियों पर अभिलेखों को फाड़ने का आरोप भी लगाया है। लेखपाल ने मामले की सूचना फोन पर उच्चाधिकारियों को दी। अधिकारियों के आदेश पर लेखपाल ने जगवीर सिंह उर्फ मिंटू बाजवा तथा सतनाम सिंह पुत्र मलूक सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि लेखपाल की ओर से घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्य जगवीर सिंह उर्फ मिंटू बाजबा ने उन पर लगाए गए आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed