फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   fir against three persons in misbehave with pradhan

प्रधान से मारपीट करने में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
fir against three persons in misbehave with pradhan
केमरी। पैमाइश को लेकर ग्राम प्रधान के साथ मारपीट करने और धमकाने के मामले में केमरी पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडिया कलां निवासी ग्राम प्रधान डॉ मोहम्मद जावेद हुसैन पुत्र माजिद हुसैन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है 19 अप्रैल को उनके गांव में एक भूमि की पैमाइश लेखपाल सुरेंद्र कुमार ने उनकी मौजूदगी में की थी। पैमाइश के दौरान गांव के अन्य लोग भी मौजूद थे। पैमाइश के दौरान जमीन का कुछ हिस्सा ग्राम लालानगला निवासी अंगदलाल के खेत में निकला। इसी बात को लेकर अंगदलाल उससे रंजिश रखने लगा। 20 अप्रैल की सुबह उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने स्वयं को अंगदलाल बताते हुए उन्हें धमकाया तथा जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद वह शाम को रोजा इफ्तारी का कुछ सामान लेने के लिए केमरी जा रहे थे कि रास्ते में अंगद लाल, हर किशोर व एक अन्य व्यक्ति ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और उनके साथ बदसलूकी और मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए तीन लोगों के खिलाफ मारपीट करने, गाली गलौज करने और धमकाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। केमरी थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह के अनुसार, नामजद आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed