फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   fine without bill

बिना ई-वे बिल पकड़े सात वाहन, 3.42 लाख रुपये वसूला जुर्माना

Tue, 07 Sep 2021 11:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
fine without bill
स्वारघाट (बिलासपुर)। राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने बिना ईवे बिल और बिल से ज्यादा सामान पर शिकंजा कस दिया है। राज्य कर एवं आबकारी विभाग बिलासपुर की टीम ने नेशनल हाईवे चंडीगढ़-मनाली पर स्वारघाट के पास नाका लगाया था। बिना ईवे बिल स्क्रैप (लोहे का कबाड़) ले जा रहे दो ट्रकों समेत सात अन्य वाहनों पर कार्रवाई की। टैक्स चोरी करने पर व्यापारियों को भारी भरकम जुर्माना ठोका गया है। एक्साइज विभाग की इस कार्रवाई से टैक्स चौरी करने वालों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार विभागीय टीम ने दो ट्रकों सहित सात अन्य वाहनों से कर चोरी करने पर वस्तु एवं सेवाकर अधिनियम के तहत 3 लाख 42 हजार 600 रुपये जुर्माना वसूला है। यह कार्रवाई एक्साइज विभाग बिलासपुर के सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी सुरेंद्र कुमार, शिवानी कपूर व रजनीश दत्त की टीम ने की है। विभागीय टीम ने नेशनल हाईवे चंडीगढ़-मनाली पर बिलासपुर से स्वारघाट के बीच कई जगह नाके लगाए थे। स्वारघाट के पास लगाए गए नाके पर टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। इस दौरान टीम लोहे के कबाड़ से भरे दो ट्रकों नंबर एचपी62सी7035 और एचपी65ए2285 सहित सात अन्य वाहनों को पकड़ा। कर चोरी करने पर वस्तु एवं सेवाकर अधिनियम के तहत 3 लाख 42 हजार 600 रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग बिलासपुर मनोज डोगरा ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कर चोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed