फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Fierce fight between two sides in land dispute

जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, क्रॉस केस दर्ज

Sat, 19 Nov 2022 05:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Fierce fight between two sides in land dispute
बिलासपुर। पुलिस थाना घुमारवीं के अंतर्गत दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पहले पक्ष में सुभाष चंद्र जसवाल निवासी गांव भपराल, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर ने बताया कि वीरवार को वह अपने पत्नी के साथ घर से राशन लाने के लिए भराड़ी पैदल एक महिला के घर के पास रास्ता से जा रहे थे। वहां पर देखा कि रास्ता बंद था, उसे उखाड़ दिया गया था और वहां रास्ते में ही डंगा लगा दिया था। उस महिला ने कहा कि यह रास्ता नहीं है। यह उनकी जमीन है। यहां से नहीं जाना है। तभी वह रास्ते से पत्थर को हटाने लगा। उस महिला का जेठ वहां पर आया और गाली गलौज करने लगा। उसने उसे धक्का देकर नीचे फेंक दिया। उसके बाद उसने पत्थर से बाजू पीठ पर मारी।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष में की शिकायत में प्यार सिंह, गांव और डाकघर भपराल, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर ने बताया कि वीरवार को उसके छोटे भाई की पत्नी उसकी दुकान पर आई। उसने बताया कि भपराल में जो डंगा उसी ने लगाया है, उसे एक व्यक्ति ने उखाड़ दिया है। जब वह वहां पर गया तो उस व्यक्ति ने कहा कि यहां से रास्ता है, वह यहां से जाएगा। उसने उसे मुंह पर जोर से मुक्का मारा। मुक्के से उसके दो दांत टूट गए हैं और मेरे दो दांत हिल रहे हैं। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed