फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Farmers selling wheat seeds have been waiting four months for payment.

Bilaspur News: गेहूं का बीज बेचने वाले किसानों को चार माह से भुगतान का इंतजार

Sun, 30 Aug 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers selling wheat seeds have been waiting four months for payment.
कृषि विभाग ने खरीदा था 400 क्विंटल बीज, करीब 14 लाख रुपये की राशि अटकी
विज्ञापन

विभाग ने बजट मिलते ही भुगतान का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का दावा कर रही है, लेकिन बिलासपुर में कृषि विभाग को गेहूं का बीज बेचने वाले किसान चार माह से भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। कृषि विभाग ने अप्रैल-मई में पंजीकृत किसानों से करीब 400 क्विंटल उच्च गुणवत्ता वाला गेहूं का बीज खरीदा था। इसकी कीमत करीब 14 लाख रुपये बनती है। चार माह बीतने के बाद भी किसानों को उपज की राशि नहीं मिली है। कृषि विभाग हर वर्ष पंजीकृत किसानों से उच्च गुणवत्ता वाला बीज खरीदता है। बाद में इसे विभाग के विक्रय केंद्रों के माध्यम से अन्य किसानों को उपलब्ध करवाया जाता है। इसी प्रक्रिया के तहत इस वर्ष भी जिले के किसानों से करीब 400 क्विंटल बीज खरीदा गया था। किसानों को उम्मीद थी कि उपज की बिक्री के बाद समय पर भुगतान हो जाएगा, लेकिन राशि जारी नहीं होने से वे परेशान हैं।

ग्राम पंचायत औहर के प्रधान देशराज शर्मा ने बताया कि कृषि विभाग की ओर से बजट उपलब्ध नहीं होने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कुछ जिलों में किसानों को बीज की राशि का भुगतान किया जा चुका है, जबकि बिलासपुर के किसान अभी भी बकाया राशि का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने सरकार और कृषि विभाग से लंबित भुगतान जल्द जारी करने की मांग की है। कृषि उपनिदेशक बिलासपुर कुलभूषण धीमान ने बताया कि किसानों के भुगतान का मामला उच्च अधिकारियों के ध्यान में ला दिया गया है। बजट प्राप्त होते ही किसानों की लंबित राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed