फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Farmers in the district can get wheat crop insured till December 15.

Bilaspur News: जिले में किसान 15 दिसंबर तक करवा सकते हैं गेहूं की फसल का बीमा

Mon, 25 Nov 2024 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 25 Nov 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Farmers in the district can get wheat crop insured till December 15.
- प्रति हेक्टेयर बीमित राशि 60 हजार रुपये निर्धारित की
विज्ञापन

-1.5 प्रतिशत की दर से 900 रुपये प्रति हेक्टेयर प्रीमियम भरेंगे किसान

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले के किसान 15 दिसंबर तक गेहूं की फसल का बीमा करवा सकते हैं। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि इस रबी सीजन में कृषि बीमा कंपनी से 1 से 15 दिसंबर तक फसल बीमा करवाया जाएगा। योजना के तहत प्रति हेक्टेयर बीमित राशि 60 हजार रुपये निर्धारित की गई है, जिसमें प्रीमियम राशि 12 प्रतिशत यानी 7200 रुपये होगी, लेकिन किसान केवल 1.5 प्रतिशत की दर से 900 रुपये प्रति हेक्टेयर या 72 रुपये प्रति बीघा अनुदानित प्रीमियम भरेंगे। शेष प्रीमियम राशि सरकार द्वारा वहन की जाएगी। इस योजना में बाधित बुआई, सूखा, शुष्क अवधि, रोग, जलभराव, चक्रवातीय बारिश, ओलावृष्टि, भूस्खलन, स्थानीय आपदाओं से होने वाले नुकसान का बीमा मिलेगा।

फसल कटाई के बाद दो सप्ताह तक की अप्रत्याशित बारिश से होने वाले नुकसान को भी योजना में शामिल किया गया है। किसान अपनी भूमि की जमाबंदी नकल और हल्का पटवारी से फसल प्रमाण पत्र प्राप्त कर नजदीकी लोकमित्र केंद्र में जमा करें। इसके अलावा प्रीमियम जमा करने की रसीद लेना न भूलें। कृषि विभाग, बीमा कंपनी के अधिकारियों से अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उपायुक्त ने किसानों से अपील की है कि वे फसल बीमा योजना का लाभ उठाकर अपनी फसल को सुरक्षित करें।
विज्ञापन

इनसेट
कैसे करें संपर्क
जिला समन्वयक चंद्रशेखर :98570-75081
सदर ब्लॉक: मदन लाल :70183-70005
घुमारवीं ब्लॉक: अंकुर सोनी: 78075-89869
झंडूता ब्लॉक: विशाल कुमार :78320-84842
विशेषज्ञ: रतन ठाकुर : 70180-83042, बृजेश चंदेल :94184-63891, किशोर कुमार : 98174-88310, मनोज ठाकुर: 70183-06808
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed