{"_id":"61a7bd10d01be33d0e29465b","slug":"farmers-congress-listens-problems-of-railway-project-affected-people-bilaspur-news-sml3920628106","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे प्रोजेक्ट से प्रभावित लोगों को आवास के लिए दी जाए पांच बिस्वा जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे प्रोजेक्ट से प्रभावित लोगों को आवास के लिए दी जाए पांच बिस्वा जमीन
विज्ञापन
Farmers congress listens problems of railway project affected people
घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल किसान कांग्रेस ने रेलवे प्रोजेक्ट से प्रभावित लोगों के हितों का ध्यान रखने की मांग केंद्र व प्रदेश सरकार से की है। संगठन के संयोजक एवं जिला पार्षद गौरव शर्मा ने बिलासपुर शहर के साथ लगते खैरियां गांव का दौरा कर प्रोजेक्ट प्रभावित लोगों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर उन्होंने समस्याओं को जिला प्रशासन एवं प्रदेश सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार से रेेलेवे प्रोजेक्ट से प्रभावित लोगों को आवास के लिए पांच बिस्वा जमीन देने की मांग की है।
इस अवसर पर प्रभावित मुस्लिम परिवारों के सदस्यों ने बताया कि कई वर्षों से यहां निवास करने के बावजूद जमीन उनके नाम नहीं है। वह किसी और के नाम पर है। उनका केवल कब्जा ही है। उन्होंने बताया कि रेलवे प्रोजेक्ट में उनके घर व जमीन जा रही है।
उन्होंने कहा कि उन्हें रेलवे प्रोजेक्ट से प्रभावित व विस्थापित होनेे से पहले घर बनाने के लिए कम से कम पांच बिस्वा जमीन दी जाए। इस गांव मेें रहने वाले लोग मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते है।
विज्ञापन
प्रभावित लोगों को संबोधित करते हुए हिमाचल किसान कांग्रेस संयोजक एवं जिला पार्षद गौरव शर्मा ने कहा कि बिलासपुर जिले में पहले भाखड़ा बांध बनने पर लोग विस्थापित हुए। उसके बाद बरमाणा सीमेेंट कारखाना, एनटीपीसी कोलडैम, फोरलेन तथा रेलवे प्रोजेक्ट के कारण फिर से लोग विस्थापित होने जा रहे हैं।
इसलिए प्रदेश सरकार को चाहिए कि जो भी लोग इस तरह के राष्ट्रीय महत्व वाली योजनाओं के कारण विस्थापित हो रहे है। उनके लिए मुआवजे के साथ साथ घर बनाने व जीवन का गुजर बसर करने के लिए जमीन देने की व्यवस्था की जानी चाहिए। इस अवसर पर वार्ड सदस्य रतन लाल, जमुना देवी, निक्की देवी, नूरदीन व कमालदीन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।