फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   farmer leader died of current

किसान नेता की करंट से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
farmer leader died of current
किसान नेता की करंट से मौत
विज्ञापन

बिलासपुर (रामपुर)। धान की फसल की सिंचाई कर रहे तराई किसान संगठन के जिला अध्यक्ष की करंट से मौत हो गई। घटना के करीब चार घंटे बाद लोगों ने उनका शव खेत में पड़ा देखा तो कोहराम मच गया। परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कौशलगंज निवासी नरेंद्र जीत सिंह संधू (49) तराई किसान संगठन के जिला अध्यक्ष थे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तजेंद्र सिंह विर्क के अनुसार नरेंद्र जीत सिंह मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे अपने फार्म हाउस से खेत की सिंचाई करने के लिए बाइक से गए थे। वह दोपहर 12 बजे तक अपने घर नहीं लौटे तो परिजनों ने एक मजदूर को उन्हें बुलाने के लिए खेत पर भेजा। बताते हैं कि मजदूर जब खेत पर पहुंचा तो देखा कि वह बिजली की मोटर के समीप झुलसे हुए मृत अवस्था में पड़े थे। उनका शरीर काला पड़ गया था। मजदूर ने तत्काल मामले की सूचना फोन से परिजनों को दी। कुछ ही देर में खेत पर तमाम ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। परिजन उनके शव को उठाकर घर ले गए। सूचना पाकर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तजेंद्र सिंह विर्क समेत तमाम किसान उनके फार्म हाउस पर एकत्र हो गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि उनके इकलौते पुत्र तरसेम सिंह हैं, जो अमेरिका में रहते हैं। उनकी मृत्यु की खबर से सभी लोग बेहद आहत हैं। शाम को उनका अंतिम संस्कार उनके फार्म हाउस पर ही कर दिया गया। इस मौके पर तमाम किसानों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उक्त संदर्भ में कोतवाली प्रभारी संजय प्रताप सिंह ने घटना के प्रति अनभिज्ञता जाहिर की है।
विज्ञापन

अगर कोई पास में होता तो बच सकती थी किसान नेता की जान
तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तजेंद्र सिंह विर्क ने बताया कि जिला अध्यक्ष नरेंद्रजीत अकेले ही बाइक से अपने खेत पर चल रही मोटर का पानी देखने के लिए गए थे। उनका कहना है कि अगर उनके साथ कोई और होता तब भी उन्हें बिजली से बचाने का प्रयास करता है या अन्य लोगों की मदद से उन्हें बचाया जा सकता था। लेकिन वह अकेले थे। उनका कहना है कि अकेले होने की वजह से ही किसान नेता की जान करंट से चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed