फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   farmer became obstacales in pond diging and arrested

अमृत सरोवर की खुदाई के दौरान भाजपा नेता एवं प्रधान पति से की मारपीट, एक गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
farmer became obstacales in pond diging and arrested
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में हो रही अमृत सरोवर की खुदाई को लेकर एक किसान ने अपने खेत में होकर जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली निकाले जाने का विरोध किया। आरोप है कि किसान और उसकी पत्नी ने प्रधान के पति व भाजपा पिछड़ा वर्ग के पूर्व मंडल अध्यक्ष के साथ बदसलूकी की। पुलिस ने आरोपी किसान को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगरिया कलां गांव की है। ग्राम निवासी भाजपा पिछड़ा वर्ग पूर्व मंडल अध्यक्ष व कोठा जागीर के भाजपा सेक्टर के प्रभारी चौधरी लोकेंद्र सिंह की पत्नी सविता देवी गांव की ग्राम प्रधान हैं। भाजपा नेता के अनुसार, उनकी पत्नी ब्लाक की ओर से नगरिया कलां गांव में अमृत सरोवर का निर्माण कार्य करा रहीं हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे उन्हें श्रमिकों ने सूचना दी कि ग्राम नगरिया कलां निवासी किसान गोविंद राम और उसकी पत्नी गंगा देवी अपने खेत में होकर जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर ट्राली नहीं निकालने दे रहे हैं और विरोध करने पर आमादा फौजदारी हैं। सूचना पर वह तुरंत मौके पर पहुंचे आरोप है कि किसान दंपती ने उनके साथ बदसलूकी की और जान से मारने की धमकी दी। वह तुरंत भागकर कोतवाली पहुंचे और उन्होंने दंपती के खिलाफ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल प्रभारी संजय प्रताप सिंह ने तुरंत मौके पर पहुंच कर आरोपी किसान को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार की सुबह भाजपा नगर अध्यक्ष चेतन पारुथी के नेतृत्व में तमाम भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और कोतवाली प्रभारी से मिले तथा आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। कोतवाली प्रभारी ने उन्हें बताया कि नामजद आरोपी किसान को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि वांछित उसकी पत्नी को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed