{"_id":"661bdcb6bcf23bfc9c0b4cbe","slug":"faith-on-rain-was-heavy-55-thousand-devotees-visited-maa-nayanadevi-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-115922-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बारिश पर पड़ी आस्था भारी, 55 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां नयनादेवी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बारिश पर पड़ी आस्था भारी, 55 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां नयनादेवी के दर्शन
विज्ञापन
- रविवार को दिन भर देश भर से पहुंचते रहे श्रद्धालु
- पांचवें नवरात्र पर मंदिर न्याय को प्राप्त हुए 16.51 लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। शक्तिपीठ श्री नयनादेवी मंदिर में रविवार को बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला। छठे चैत्र नवरात्र पर करीब 55 हजार श्रद्धालुओं ने मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट रात 2 बजे ही खोल दिए गए थे। कपाट खुलने के बाद से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह तक मंदिर परिसर पूरी तरह से श्रद्धालुओं से भर चुका था। हालांकि सुबह के समय से ही बारिश भी शुरू हो गई, फिर भी दिन भर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर ने बताया कि श्रद्धालु सुख शांति के साथ मां नयनादेवी के दर्शन कर रहे हैं। उनकी हर सुख सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। श्रद्धालु दिल खोल मां के दरबार में चढ़ावा भी दे रहे हैं। पांचवें नवरात्र पर 16.51 लाख रुपये नकद, 3.2 ग्राम सोना, 1.9 किलोग्राम चांदी, 55 ऑस्ट्रेलियन डॉलर, एक यूएस डॉलर, 5 यूरो, 100 मलेशिया आरएम चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नवरात्र में मंदिर के कपाट सिर्फ ढाई घंटे बंद किए जा रहे हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। वह सुरक्षा व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं की सहायता भी कर रहे हैं।
इनसेट
सीपीएस राम कुमार चौधरी ने भी लिया आशीर्वाद
दून विधायक एवं सीपीएस राम कुमार चौधरी ने भी रविवार को मां नयनादेवी जी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि हर साल मां नयनादेवी के दर्शन करने आते हैं। उन्होंने मां नयनादेवी जी से प्रदेश में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल को खत्म कर स्थिर और मजबूत कांग्रेस सरकार बने रहने की कामना की है। साथ ही लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत की भी मनोकामना की है।
विज्ञापन
इनसेट
मथुरा के श्रद्धालु का मोबाइल लौटाया
मंदिर की सुरक्षा में तैनात होमगार्ड के जवानों ने मथुरा से आए श्रद्धालु का गुम हुआ मोबाइल लौटाया। होमगार्ड के मंदिर सुरक्षा प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर में निकासी द्वार पर ड्यूटी में तैनात सेक्शन लीडर रीता देवी, गृह रक्षक प्यार चंद को एक मोबाइल गिरा हुआ मिला। उन्होंने मोबाइल की अनाउंसमेंट करवाई। इसके बाद श्रद्धालु भी कंट्रोल रूम में पहुंच गया और उसका मोबाइल फोन वापस कर दिया।