फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   eye specialsed post vacant in markand hospital

Bilaspur News: मारकंड और घवांडल अस्पताल में नेत्र विशेषज्ञ के पद खाली

Fri, 19 Jan 2024 06:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 06:17 PM IST
विज्ञापन
eye specialsed post vacant in markand hospital
- लोगों को करना पड़ रहा निजी अस्पतालों का रुख
विज्ञापन

- उठाना पड़ रहा आर्थिक नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)।

सिविल अस्पताल मारकंड और घवांडल में करीब एक साल से नेत्र विशेषज्ञ के पद खाली हैं। लोगों को आंख की जांच कराने के लिए जिला अस्पताल या निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। इससे उन्हें समय के साथ आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

मारकंड और घवांडल सिविल अस्पताल में मेडिकल प्रमाण पत्र बनाने के लिए आंखों की जांच या आंख संबंधी रोग का उपचार कराने पहुंच रहे लोगों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है। इन दोनों अस्पतालों पर करीब 60 हजार की आबादी निर्भर है। इतने लंबे समय से नेत्र विशेषज्ञ (ऑप्थेल्मिक) का पद खाली होने के कारण लोगों में रोष है। घवांडल अस्पताल में आंख की जांच नहीं होने से श्री नयना देवी के लोगों को पंजाब के आनंदपुर साहिब या निजी अस्पतालों में आंख की जांच कराने के लिए जाना पड़ रहा है। इसी तरह मारकंड क्षेत्र के लोगों को मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है। जानकारी के अनुसार इन स्वास्थ्य संस्थानों में नेत्र विशेषज्ञों की सेवानिवृत्ति के बाद यह पद खाली हुए है। भाजपा नेता दौलत राम ठाकुर, जुखाला पंचायत के प्रधान जगदीश ठाकुर, बाबूराम शर्मा, कर्मचंद ठाकुर, देव राज शर्मा, मारकंड पंचायत के उप प्रधान देवराज शर्मा, रानी कोटला पंचायत प्रधान परसराम ठाकुर, रमेश चंद, और हरदयाल सिंह आदि ने स्वास्थ्य विभाग से इन पदों को जल्द भरने की मांग की है।
विज्ञापन


कोट
सिविल अस्पताल मारकंड और घवांडल में नेत्र विशेषज्ञ के पद सेवानिवृति के बाद खाली हुए हैं। इसके बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
डॉ. सुरेंदर बावा, खंड स्वास्थ्य अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed