{"_id":"6259af26d02e6242e75a4f4d","slug":"expressed-opposition-to-the-posting-of-senior-assistant-to-the-post-of-district-assistant-physical-education-officer-bilaspur-news-sml405803321","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ सहायक को जिला सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी पद पर तैनाती देने पर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ सहायक को जिला सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी पद पर तैनाती देने पर जताया विरोध
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश डीपीई संघ की एक्शन प्लान कमेटी की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। जिसमें कमेटी के पदाधिकारियों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
कमेटी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा 11 अप्रैल 2022 को वरिष्ठ सहायक से अधीक्षक की पदोन्नति के आदेश निकाले गए। जिसमें आर एंड पी रूल के तहत वरिष्ठ सहायक से अधीक्षक ग्रेड-दो की पदोन्नति होती है। लेकिन प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आदेशों में कांगड़ा के उप-शिक्षा निदेशक के कार्यालय में वरिष्ठ सहायक को पदोन्नत कर जिला सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी पद पर तैनाती दी गई। जोकि आर एंड पी रूल्स की अवहेलना है। प्रदेश डीपीई संघ की एक्शन प्लान कमेटी ने इसका कड़ा विरोध किया है।
साथ ही हिमाचल प्रदेश सरकार तथा हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय से मांग की है कि इन आदेशों को निरस्त करके जिला सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी के पद पर डीपीई की तैनाती की जाए। कमेटी ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी के सात पद खाली चल रहे हैं। कमेटी मांग करती है कि जिला सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारियों के पद डीपीई की प्रमोशन से जल्दी भरे जाएं। ताकि खेलों को बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन
वहीं प्रदेश की विभिन्न पाठशालाओं में कार्यरत डीपीई की वेतन विसंगति को दूर करने और डीपीई को प्रवक्ता पद नाम देने की भी मांग की है। इस बैठक में सुरजीत परमार, चंद्र बदरेल, जगजीत सिंह, दिनेश पटियाल, दिनेश भास्कर, दिनेश शर्मा, देवचंद, दीपक यादव, योगेश शर्मा, मोहन सिंह नेगी, जसपाल सिंह ने भाग लिया।