फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Expressed gratitude for running bus to Bilaspur, ITI, AIIMS

Bilaspur News: बिलासपुर, आईटीआई, एम्स तक बस चलाने पर जताया आभार

Tue, 21 May 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Expressed gratitude for running bus to Bilaspur, ITI, AIIMS
- वरिष्ठ नागरिक सभा ने बैरी दड़ोला पुल बनाने की सरकार से की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। वरिष्ठ नागरिक सभा की मासिक बैठक मंगलवार को वरिष्ठ नागरिक सभागार में मुख्य संरक्षक प्रो. जेएन मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभा ने सभी नागरिकों से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। इसके बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष रत्न लाल सांख्यान ने सभी सदस्यों का स्वागत किया व दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
महासचिव मस्तराम वर्मा ने मंच संचालन किया। सभा ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के आरएम व अधीक्षक का आभार व्यक्त किया। कहा कि उन्होंने जनहित को ध्यान में रखकर बिलासपुर से एम्स वाया आईटीआई और औद्योगिक क्षेत्र से होकर बस चलाई। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव अमित गौतम ने वरिष्ठ नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में चर्चा की। कमांडेंट सुरेंद्र शर्मा इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभा ने बैरी दड़ोला पुल निर्माण की भी सरकार से मांग की। सभी सदस्यों ने जिले में भारी गर्मी के चलते जंगलों में भड़की आग पर गहरी चिंता व्यक्त की। कहा कि इस आग से वन संपदा सहित हजारों, लाखों बेज़ुबान प्राणी अकारण ही मौत शिकार हुए हैं, जो भी इसके लिए उत्तरदायी है उनके विरुद्ध तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए। शहर में लचर विद्युत व जल व्यवस्था पर भी सदस्यों ने चिंता व्यक्त की। वरिष्ठ नागरिक सभा ने समस्त मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे अपने संवैधानिक मताधिकार का प्रयोग करें, ताकि प्रजातंत्र को मज़बूत किया जा सके। बैठक में प्रो. जेएन मिश्रा, आरएल संख्यान, मस्तराम वर्मा, ओम प्रकाश गर्ग, इं. मनमोहन भंडारी, इं. अश्वनी सुहील, इं. प्रेम लाल पराशर, लेख राम ठाकुर, शशि बाला सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
इनके निधन पर जताया शोक
पूर्व विधायक एवं पूर्व अध्यापक नेता नारायण सिंह स्वामी, आंचल राय, रामलाल, रोशन लाल,अनिल कुमार, चुन्नी चंदा, पार्वती देवी,अधिवक्ता रणदीप परमार, लता महाजन, सुखराम भारद्वाज व कासु देवी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed