फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   exercise to start paragliding solo flight in bandla

बंदला में पैराग्लाइडिंग सोलो फ्लाइट शुरू करने के लिए कवायद शुरू

Tue, 19 Apr 2022 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
exercise to start paragliding solo flight in bandla
बिलासपुर की पैराग्लाइडिंग साईट बंदला से उड़ान भरता मानव परिंदा। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग हादसे के बाद हाईकोर्ट ने उन सभी साइटों पर उड़ाने बंद कर दी हैं जो इसके तय मानकों को पूरा नहीं करती हैं। इनमें एक साइट बिलासपुर की बंदलाधार भी है। साइट से उड़ाने बंद होने के बाद अब यहां से सोलो उड़ान शुरू करवाने के लिए पर्यटन विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए विभाग ने सरकार को बिलासपुर में एरो स्पोर्ट्स क्लब बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

अगर बिलासपुर में ऐरो स्पोर्ट्स क्लब बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई तो बंदला में सोलो उड़ानें शुरू हो जाएंगी। बड़ी बात यह होगी कि यहां पर सोलो उड़ान के लिए लाइसेंस या विभागीय पंजीकरण की आवश्यकता नहीं रहेगी।
विज्ञापन

पैराग्लाइडिंग के शौकीनों को क्लब में ही सारी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। इसकी सुविधा सिर्फ सिंगल उड़ान के लिए ही होगी। व्यावसायिक उड़ानें भरने वालों को पहले पर्यटन विभाग में अपना पंजीकरण करवाना होगा और उसके बाद ही संबंधित एजेंसी बंदलाधार से व्यावसायिक उड़ान भर सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चलें कि बंदला विश्व की तीन बड़ी एक्रो साइट में से एक है। यही कारण है कि भारत के कोने-कोने से पैराग्लाइडिंग के शौकीन अपना कोर्स पूरा करने के लिए बंदलाधार पहुंचते हैं। बॉलीवुड के मशहूूर संगीतकार विशाल ददलानी भी साल 2021 में अपना एसआईवी कोर्स पूरा करने के लिए बंदलाधार पहुंचे थे। उन्होंने यहां पर अपना पांच दिन का कोर्स पूरा किया था और इस साइट की सराहना की थी।

बीड़ बिलिंग हादसे के बाद इस साइट पर भी मानव परिंदों का उड़ना बंद हो गया। अब इसे शुरू करवाने के लिए पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन कार्य कर रहे हैं। पर्यटन विभाग के सूचना अधिकारी रितेश पटियाल ने बताया कि बिलासपुर में ऐरो स्पोर्ट्स क्लब शुरू करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इसकी मंजूरी के बाद बंदलाधार में सोलो फ्लाइट शुरू की जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed