फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Excessive enthusiasm and pride will only sink BJP: Sandeep

अति उत्साह, घमंड ही भाजपा को डुबोएगा : संदीप

Thu, 11 Apr 2024 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Excessive enthusiasm and pride will only sink BJP: Sandeep
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता संदीप सांख्यान ने कहा अति उत्साह ही भाजपा को डुबोएगा। अति उत्साह और घमंड आज तक किसी का नहीं रहा है, अभिमानी का सिर सदैव झुकता आया है।

उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर भाजपा में फूट पड़ी हुई है। कहा कि विधानसभा चुनावों में हिमाचल की जनता ने सुशासन पर मुहर लगाकर प्रचंड बहुमत से कांग्रेस के हाथों में सत्ता की बागडोर सौंपी है। तब से लेकर अब तक भाजपा छटपटा रही है। भाजपा का सत्ता जाने का मोह और पाने का लोभ इनके स्तर को इतना गिरा चुका है कि जनता में यह हंसी का पात्र बन गए। विधानसभा में कांग्रेस से गद्दारी करने वाले और कांग्रेस से निष्कासित छह विधायकों को भाजपा ने उप चुनावों में टिकट देकर वहीं छह विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के मंडलों में फूट उभर कर सामने आई है। भाजपा की इस संगठनात्मक फूट का खामियाजा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में भी भाजपा को भुगतना पड़ेगा। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में चार विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिनमें भाजपा की फूट जगजाहिर है। जनता अब पूरी तरह से करारा जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed