फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ex-Servicemen Welfare Committee pays tribute to Kargil martyrs

Bilaspur News: पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने दी कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि

Fri, 26 Jul 2024 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Ex-Servicemen Welfare Committee pays tribute to Kargil martyrs
-परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर संजय कुमार के अदम्य साहस को किया सलाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। 25वें कारगिल विजय दिवस के मौके पर शुक्रवार को पूर्व सैनिक कल्याण समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा सुबह 11:00 बजे वीर बलिदानी स्मारक घुमारवीं में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले अनेकों युद्धों में प्राण न्योछावर करने वाले रणबाकुरों और हिमाचल प्रदेश के 52 कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखा गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्रुप कैप्टन आर०एस० राजपूत ने शिरकत की। उन्होंने वीर नारियों और 13 जम्मु व कश्मीर राणाल के जवानों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेशाध्यक्ष कैप्टन संजय कुमार ने कहा कि प्रदेश के 52 रणबांकुरों सहित देश के 527 वीरों ने कारगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति दी थी। कारगिल युद्ध 14 मई 1999 को शुरू हुआ। जब चार जाट रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट सौरभ कालिया के साथ चार जवानों का गश्ती दल काकसर सेक्टर में बजरंग पोस्ट की ओर शत्रु की उपस्थिति की पुष्टि के लिए रवाना हुआ, लेकिन दूसरे ही दिन उनके साथ संपर्क टूट गया। शत्रु ने 9 जून को लेफ्टिनेंट सौरभ कालिया का क्षत-विक्षत शरीर हमें लौटाया। कैप्टन विक्रम बत्रा की ये दिल मांगे मोर की पुकार आज भी मश्कोह घाटी में प्रतिध्वनित हो रही है। शत्रु के खेमे में शेरशाह के नाम से प्रसिद्ध इस जांबाज अफसर ने कई चोटियां फतह करने के बाद प्वाइंट 4875 पर कब्जा करते समय अपने प्राण न्योछावर कर दिए। मरणोपरांत कैप्टन विक्रम बत्रा को बहादुरी के लिए सर्वोच्च युद्ध पदक परम वीर चक्र से नवाजा गया, लेकिन मश्कोह घाटी की 4875 पोस्ट टॉप फ्लैट पर कब्जा करने की जिम्मेदारी राइफलमैन (वर्तमान में सूबेदार मेजर) संजय कुमार को सौंपी गई। राइफलमैन संजय कुमार ने फ्लैट पोस्ट पर कब्जा करने के साथ ही मश्कोह घाटी की 4875 पोस्ट टॉप फ्लैट पर भारतीय तिरंगा फहरा दिया। राइफलमैन संजय कुमार को इस अदम्य साहस के लिए सर्वोच्च युद्ध पदक परम वीर चक्र से सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश भर के शहीदों को याद किया।
विज्ञापन

इनसेट
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर कैप्टन जोगिंदर सेन, कैप्टन प्रीतम सिंह, कैप्टन प्रकाश सिंह, जगत पाल, विचित्र सिंह, हवलदार चमन लाल, कमर सिंह, कैप्टन कुलबीर सिंह, अमरनाथ धीमान, सुभाष चंद शुक्ला, सीता राम, राज कुमार, राजेश कुमार, हरनाम सिंह, सूबेदार मेजर किशोरी लाल, सर्वजीत सिंह, जय सिंह, बुद्धि सिंह, जोगेंद्र चंदेल, राम लाल, रमेश कुमार, रतन लाल, सुंदर सिंह, सूबेदार हेमराज, अंबा प्रसाद, वीर सिंह, जगन नाथ शर्मा, भीम सिंह गुलेरिया, नायब लच्छू राम, नंद लाल, शिव सिंह, हवलदार जगन नाथ, अमर सिंह, रूप लाल, लेख राम आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed