फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ex-servicemen discussed about elections in Gehdwin

Bilaspur News: गेहड़वीं में पूर्व सैनिकों ने चुनावों को लेकर की चर्चा

Mon, 06 May 2024 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen discussed about elections in Gehdwin
-बोले, केंद्र सरकार के अडियल रवैये के चलते बनाई राजनीतिक पार्टी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एवं विकास समिति की बैठक सोमवार को गेहड़वीं में हुई। इस दौरान चुनावों को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता विकास समिति के अध्यक्ष कैप्टन बालक राम शर्मा ने की।

उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिक केंद्र सरकार के अडियल और ढुलमुल रवैये से निराश होकर भारतीय जवान किसान पार्टी को खड़ा किया है। पूरे देश में करीब 150 उम्मीदवार लोकसभा चुनावों में उतार दिए हैं। हमीरपुर से सूबेदार मेजर कुलवंत पटियाल और कांगड़ा से अरविंदर भुल्लर को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रेखराज ने कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है, यह बिलकुल सहन नहीं किया जाएगा। इसी कारण पूर्व सैनिकों को राजनीतिक रास्ता अख्तियार करना पड़ा। इस दौरान सूबेदार सुभाष चंदेल को बिलासपुर का कार्यकारी अध्यक्ष और अजय कुमार चंदेल को उपाध्यक्ष बनाया गया। बालक राम शर्मा ने बताया कि यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed